_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार! 24 पव्वे देशी शराब बरामद!!*
*👉🏾👉🏾 आम के बाग में छिपकर शराब ले जा रहा था आरोपी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर।*
_जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सहारनपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 24 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम जसमौर रोड से मुर्गी फार्म की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित आम के बाग में दबिश देकर जमील पुत्र अब्बल निवासी ग्राम अलीपुर नौगावा, थाना मिर्जापुर को दोपहर करीब 1:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 पव्वे ग्रेन्ड मास्टर ब्रांड की यूपी मार्का देशी शराब (माल्टा महबूबा) बरामद की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 360/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है! !!_
#SaharanpurPolice #MirzapurPolice #SaharanpurNews #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #Behat #Mirzapur #ExciseAct #News7 #दि_सहारनपुर_वॉइस_न्यूज़7
Behat, Saharanpur | Nov 14, 2026