लालबर्रा: लालबर्रा में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न, 14 बालकों ने जनेऊ धारण किया
लालबर्रा मुख्यालय के बालाघाट रोड स्थित कृष्णा लॉन में 'सर्व ब्राह्मण संत पुजारी संगठन' के तत्वाधान मे 22 अप्रैल कों शाम 05 बजे सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में बालाघाट, लांजी, सिवनी और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 14 ब्राह्मण बालकों का विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार