आज श्री अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, बाँका की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक मिनी सभागार, बाँका में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाँका जिला में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।राज्य सरकार के जीरो टॉलरेंट नीति के तहत कालाबाजारी पर रोक हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि उर्वरकों की कालाबाजारी, विचलन एवं अनुपलब्धता किसानों को नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी एवं इनकी टीम द्वारा लगातार उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापामारी करें, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक प्राप्त हो सके।
73 views | Banka, Bihar | Aug 14, 2026