कटिहार: हथियादियारा में घर में खेलते समय बच्चे को सांप ने डसा, इलाज के लिए भर्ती
हथियादियारा में घर मे खेलने के दौरान नाबालिग को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम सात बजे का हैं। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।