कटिहार: सरबासा के पास गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से दो जख्मी, एक की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर
सरबासा के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से दो लोग जख्मी हो गए। यह मामला शाम छह बजे का है । घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से जख्मी एक पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।