कटिहार: कटिहार के रायपुर गांव में जीजा ने साले पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, थाने में मामला दर्ज, इलाज जारी
बुधवार की दोपहर 2:30 बजे एक युवक को गंभीर अवस्था में उनके परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक जलने के कारण गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल उज्जवल मंडल ने बताया कि उनके जीजा इंद्रजीत मंडल ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जल गए। इस दौरान मारपीट भी की गई और उनका एक हाथ भी टूट गया।