कटिहार: कटिहार में एसपीसीए संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, सहयोग की मांग की
बुधवार कि शाम 4 बजे एसपीसीए संगठन के सदस्य पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और संगठन के सदस्यों ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वे लोग पशु तस्करी एवं क्रूरता रोकथाम का काम करते हैं। लेकिन उन्हें पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पशु तस्करी की सूचना मिलने पर वे लोग पहुंचते हैं।