कटिहार: गौशाला रैक पॉइंट में मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल की
बुधवार की दोपहर 3 बजे गौशाला रैक पॉइंट में काम करने वाले सभी मजदूरों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया। मजदूरी बढ़ाने और स समय पैसे देने का मांग मजदूर कर रहे थे। मजदूरों ने बताया कि सीमेंट का रैक मांगने वाले संवेदक की ओर से मनमानी की जा रही है। उन्हें कई बार मजदूरी बढ़ाने के लिए कहा गया। लेकिन वह अनदेखा कर रहे है। इसलिए उन लोगों ने काम बंद कर दिया है।