चकरनगर: क्वारी का जलस्तर घटा, खुले रास्ते; किसानों की फसलें बर्बाद, पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की
क्वारी नदी का जलस्तर तीन दिन बाद तेजी से घटने से रविवार सुबह 9 बजे तक बाढ़ से बंद रास्ते पूर्ण रूप से खुल गए। एमपी को जोड़ने वाला पांडरी मार्ग भी आवागमन के लिए चालू हो गया। वहीं बिरौनाबाग, कोटरा और गुरभेली गांवों के रास्तों से भी पानी हटने के बाद ग्रामीणों की आवाजाही शुरू हो गई। दूध सहित अन्य रोजमर्रा के कारोबार भी पटरी पर लौटने लगे हैं।