दमोह: पुरानी नगर पालिका में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर अहिरवार समाज की बैठक संपन्न
Damoh, Damoh | Apr 3, 2024 दमोह प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अप्रैल को संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसके चलते आज शहर के पुरानी नगर पालिका में डॉ भीमराव अम्बेडकर समारोह समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे अहिरवार समाज के विभिन्न अनुसंघिक संगठनों के सदस्यों ने शामिल होकर कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में बात रखी।