दमोह: मोरगंज गल्ला मंडी में श्री राम जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न, धूमधाम के साथ मनाई जाएगी श्री राम नवमी
Damoh, Damoh | Apr 3, 2024 दमोह प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राम नवमी पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसके संबंध में आज शहर के मोरगंज गल्ला मंडी स्थित श्री राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न लोगों ने शामिल होकर धूम धाम के साथ श्री राम नवमी को मनाने का निर्णय लिया।