दमोह: हिंडोरिया थाना में शिविर लगाकर की गई वाउंड ओवर की कार्यवाही,तहसीलदार रघुनंदन प्रसाद समेत था. प्र.अमित गौतम रहे मौजूद
Damoh, Damoh | Apr 3, 2024 आज हिंडोरिया थाना में शिविर लगाकर वाउंड ओवर की कार्यवाही की गई। जिसमें तहसीलदार रघुनंदन प्रसाद थाना प्रभारी अमित गौतम की मौजूदगी में कार्यवाही की गई। साथ ही साथ लोगों से शांति व्यवस्था आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील भी की गई। बता दे की वर्तमान में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लागू है,और पुलिस और प्रशासन एक्टिव मोड में है।