पटना ग्रामीण: पटना: सेंट्रल एसपी दीक्षा ने दी जानकारी, 3 थाना क्षेत्रों से लगभग ₹17 लाख 15 हजार बरामद
वाहन जांच के दौरान 16 अक्टूबर को पटना पुलिस एवं CAPS की संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में कदमकुंआ थाना क्षेत्र से करीब 8 लाख 50 हजार रुपए, दीघा थाना क्षेत्र से करीब 1 लाख 15 हजार रुपए और सचिवालय थाना क्षेत्र से करीब 7 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। शुक्रवार शाम 7:10 पर सेंट्रल एसपी दीक्षा ने मामले की जानकारी दी है।