पटना ग्रामीण: पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में पुलिस जेल में बंद शेरू सिंह को रिमांड पर लेगी
पारस अस्पताल में 17 जुलाई को हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने बताया कि शेरू सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।