पटना ग्रामीण: भाजपा सांसद रवि किशन ने पटना में कहा, इस बार NDA की होगी बम-बम जीत, आएंगे ऐतिहासिक परिणाम
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भाजपा सांसद रवि किशन ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार एनडीए सरकार पहले से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। रवि किशन ने कहा पहले जो चुनाव था,उससे ज्यादा NDA सरकार की ऐतिहासिक जीत इस चुनाव में होगी। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के विकास कार्यों पर भरोसा कर रही है।