पटना ग्रामीण: पटना पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- नीतीश कुमार नाराज़ हैं, अमित शाह मनाने गए
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे पटना पहुंचे। जहां पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "यदि सीटों का बंटवारा नहीं होता तो नामांकन कैसे भरते। सब कुछ हो गया है, सब बढ़िया चल रहा है। नाराज़ तो नीतीश कुमार चल रहे हैं। अमित शाह मनाने गए हैं या धमकाने गए हैं?"