लालगंज: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध करने पर पोझीया वार्ड 25 में एक परिवार पर हमला
लालगंज थाना क्षेत्र के पोझीया वार्ड 25 में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला कर दिया गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए तथा दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी गई। पीड़ित शम्भू रजक के अनुसार, कुछ लोग झोपड़ी बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे थे और उनके निजी जमीन में लगे केले के पेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडा व धारदार