🚨 ब्रेकिंग न्यूज | बागपत
बिनौली पुलिस पर युवक को घर से उठाकर मारपीट करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने के लगाए गंभीर आरोप
➡️ ग्राम पिचौकरा निवासी रितिका ने एसपी बागपत को दी शिकायत।
➡️ आरोप—10 नवंबर की रात बिनौली थाने के पुलिसकर्मी बिना सूचना घर पहुंचे और भाई अक्षय को जबरन उठाकर ले गए।
➡️ शिकायतकर्ता का आरोप—परिजनों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की गई।
➡️ 11 नवंबर को भाई की तलाश में परिवार कई बार थाने पहुंचा, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई।
➡️ शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवक को पिचौकरा के जंगल की ओर ले जाया गया, जिसके बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत की।
➡️ शिकायतकर्ता के मुताबिक बाद में अक्षय पुलिस के साथ ट्यूबवेल के पास आम के बाग की ओर दिखाई दिया।
➡️ पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर जारी खबर के बाद परिवार को युवक पर मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली।
➡️ शिकायत में पुलिस पर पुराने विद्युत केबल, कटे हुए तार और जर्जर स्टार्
Baraut, Bagpat | Nov 17, 2026