अररिया आज नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व प्रारंभ हो चुका है। इस चार दिवसीय छठ महापर्व के पावन अवसर पर जिले के सभी श्रद्धालुओं एवं जिलावासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
लोक आस्था का यह महापर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।
छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
आप सभी जिलेवासियों से अपील है कि छठ महापर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनायें।
पुन: आप सभी को छठ की अनेकों-अनेक शुभकामनाएँ।
श्री विनोद दूहन, भा०प्र०से०
जिलाधिकारी, अररिया
Araria, Araria | Nov 13, 2026