बसवा: बांदीकुई में डॉक्टर ने ANM को दी धमकी, कहा- तेरा ट्रांसफर करा दिया, विधायक भी मेरी कुर्सी नहीं हिला सकता
Baswa, Dausa | Jan 20, 2025 ANM को फोन पर ट्रांसफर की धमकी देने वाले डॉक्टर को सोमवार शाम 5:00 APO (अटैच्ड पेंडिंग ऑर्डर) कर दिया गया है। सोमवार को दौसा जिला मुख्यालय पर ANM संघ ने प्रदर्शन कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित महिला ने 18 जनवरी को बांदीकुई (दौसा) के कोलबा थाने में डॉक्टर के खिलाफ फोन पर धमकाने और ट्रांसफर कराने की शिकायत दी।