बसवा: अंतवाड़ा गांव में बिजली न आने के खिलाफ ग्रामीणों ने मुख्य गांव में किया विरोध प्रदर्शन
Baswa, Dausa | Jan 20, 2025 चार दिन से अनंतवाड़ा गांव में बिजली नहीं आने को लेकर सोमवार सुबह 10:00 बजे ग्रामीणों ने मुख्य गांव में एकत्रित होकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन। ग्रामीणों ने तीन दिन में विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होने पर उग्र विरोध प्रदर्शन करने की प्रशासन को दी चेतावनी। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी समस्त जिम्मेदारी होगी प्रशासन की।