पाटन: बगदरी वॉटरफॉल में पर्यटकों की भीड़ से हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबर
बगदरी वॉटरफॉल में रविवार शाम 4:00 बजे पर्यटकों की भारी भीड़ नजर आई। पाटन जबलपुर ही नहीं दूर-दूर से यहां पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लेकिन यहां पर सुरक्षा की अनदेखी हो रही है जिसके चलते यहां हादसे का खतरा भी सताता है बगदरी वॉटरफॉल में पहुंचने वाली पर्यटक सेल्फी के चक्कर में ऊंचाइयों पर चढ़ जाते हैं जिससे कभी भी यहां हादसा हो सकता है।