गुमला: पुलिस पर फायरिंग के मामले में PLFI सुप्रीमो अमृत होरो को तीन साल की सजा, 30 हजार जुर्माना
Gumla, Gumla | Aug 19, 2026 पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने के आरोप में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सुप्रीमो अमृत होरो उर्फ मेचो को अदालत ने तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे-3 भूपेश कुमार की अदालत ने बुधवार को मामले की सुनवाई पूरी करते हुए दोषी अमृत होरो पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला 13 जून 2015 का है। फायरिंग कर भागने के क्रम में वह कुएं में गिर गया था।