लाडपुरा: अनंतपुरा इलाके में 2 बाइक पर सवार बदमाश बाइक में पेट्रोल भरवाकर हुए रफूचक्कर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Ladpura, Kota | May 29, 2024 शहर के अनंतपुरा इलाके में आज 2 बाइको पर सवार बदमाशों ने पेट्रोल भरवाकर सेल्समेन को बिना पैसे दिए रफूचक्कर हो गए। युवको की ये करतूत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सेल्समेन ने इसकी शिकायत अनंतपुरा थाने में दी है। युवकों ने दो बाइकों में 1120 रूपए का पेट्रोल डलवाया था।