लाडपुरा: मंडाना क्षेत्र में घर के बाहर कार्य कर रही विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | May 29, 2024 मंडाना थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी पुलिस ने आज मेडिकल बोर्ड से PM करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।मंडाना थाना अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मधु पत्नी बबलू घर के बाहर पानी छिड़काव के दौरान अचानक अचेत हो गयी।उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।