गोरखपुर: जीआरपी ने रेलवे गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 से 44 चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग़ समेत तीन लोगों को उन्होंने रोक कर चेक किया तो उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और 44 मोबाइल बराबर हुआ। पूछताछ में बताया कि यह चोरी का मोबाइल है। उनके गैंग छोटे बच्चों के जरिए से मोबाइल चोरी करता है। रेलवे स्टेशन पर ही वह ज्यादातर चोरी करते हैं।