प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिला जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत
प्रतापगढ़ जिला कारागार में पॉस्को एक्ट में निरुद्ध बंदी दीपक उर्फ राहुल की आग से जलकर संदिग्ध मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक उन्नाव का निवासी था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।