ब्यौहारी: ब्यौहारी के पतेरा टोला में 63 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात कारणों से हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
पतेरा टोला में अज्ञात कारणों से दादूराम सिंह की मौत हो गई है, उनकी उम्र 63 वर्ष है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मैके पर पहुंच जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में ही मौत के कारण का स्पष्ट पता लग सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। यह मर्ग पुलिस में सोमवार की सुबह 8:00 बजे दर्ज किया है।