प्रतापगढ़: ग्राम रथ अभियान मचलाना पहुंचा, छह पंचायतों में योजनाओं का किया गया प्रचार
मचलाना में गुरुवार को ग्राम रथ अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। रथ सुबह घोटारसी से रवाना होकर मचलाना पहुंचा। यहां राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कला जत्था कलाकारों ने गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं को सरल तरीके समझाया।