खींवसर: खींवसर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनैतिक दलों की ली बैठक
नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने खींवसर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनैतिक दलों की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान बैठक में जिले में खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के दौरान लगी आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर निर्देश दिए गए।