खींवसर: खींवसर के ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. जुगल किशोर सैनी को सौंपा गया नागौर सीएमएचओ का अतिरिक्त चार्ज, आज हुआ स्वागत
खींवसर के ब्लॉक सीएमएचओ डॉ जुगल किशोर सैनी को स्वास्थ्य विभाग की और से नागौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। वहीं आज बुधवार को सीएमएचओ ओफिस पहुंचने पर सीएमएचओ डॉ जुगल किशोर सैनी का चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।