खींवसर: खींवसर में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक पोस्टर हटाने के दिए आदेश
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने गुरुवार को जिले में सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनैतिक पोस्टर हटाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं आदेश जारी करने के साथ ही नागौर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सार्वजनिक स्थानों से राजनैतिक पोस्टर हटाने की कारवाई शुरू हुई।