चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर ने जिला उद्योग केंद्र एवं न्यू रीको इंडस्ट्रियल एरिया में किया पौधारोपण
'हरित चित्तौड़' अभियान के तहत जिले में पौधारोपण कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र एवं टेकरी स्थित न्यू रीको इंडस्ट्रियल एरिया में पौधारोपण किया। यहां उन्होंने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की एवं अधिकारियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से जिले में वृक्षारोपण को लेकर चर्चा की।