भटवाड़ी: धराली आपदा के चौथे दिन राहत एवं बचाव कार्य जारी, 265 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया मातली व चिन्यालीसौड़
धराली में आई प्रलायकारी बाढ़ के बाद जन जीवन को सामान्य करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य युदस्तर पर चल रहा है। शनिवार को हेली रेस्क्यू लगातार जारी रहा। दोपहर 3 बजे तक एविएशन के हेलीकॉप्टर व वायु सेना के चिनूक ने 265 लोगों को चिन्यालीसौड़ और मातली सुरक्षित पहुंचाया। मातली व चिन्यालीसौड़ से धराली आपदा पीड़ितों के लिए रसद व अन्य जरुरी सामग्री भेजी गई।