भटवाड़ी: तात्कालिक नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए एनडीआरएफ की वाईफाई सेवा हर्षिल क्षेत्र में स्थापित की गई
जिलाधिकारी ने कहा कि धराली हर्षिल में पानी,बिजली की आपूर्ति सुचारू करने के लिए विभाग मय संसाधन के साथ यहां पहुंच चुके है। नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे है। तात्कालिक कनेक्टिविटी के लिए एनडीआरएफ के वाईफाई सेवा को स्थापित किया गया है। धराली में प्रभावित परिवारों को सामुदायिक किचन में भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।