भटवाड़ी: हर्षिल क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था को किया गया सुचारू, मुखबा में पहुंची रसद सामग्री
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि क्षतिग्रस्त अवसरंचनाओं सड़क,बिजली,पानी बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। डीएम ने किसानों और बागवानों के क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन करने के निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी व कृषि अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि रसद सामाग्री मुखबा पहुंच चुकी है जिसे श्रमिको के माध्यम से धराली पहुंचाकर प्रभावित परिवारों को वितरण किया जाएगा।