भटवाड़ी: धराली आपदा में घायल 11 सेना के जवानों को हेली से रेस्क्यू कर मातली पहुंचाया गया, जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार
गंगोत्री हाईवे जगह जगह बधित होने पर रेस्क्यू टीमें सड़क मार्ग से धराली तक आज भी नहीं पहुंच सकी। बुधवार दोहपर करीब 3 बजे बाद मौसम खुलने पर हेली से धराली में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान के तहत जल प्रलय में बहने से 11 घायल हुए सेना के 11 जवानों को हेलीकॉप्टर मातली पहुंचाया गया। जहां जवानों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया।