उत्कृष्ट विद्यालय में बैठक में बैठक रखी गई । जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुडे ने स्कूल संचालको को हिदायत दी कि वे समयसीमा में अनिवार्य रूप से जानकारी अपलोड करें इसमे लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। स्कूल संचालकों ने भी बैठक में पोर्टल पर मांगी जा रही जानकारियों को लेकर सवाल किये जिसमे उन्होंने कहा कि इस जानकारी का सार्वजनिक होने पर दुरुपयोग हो सकता है।