खरगोन शहर में संचालित निजी अस्पताल व नर्सिंग होम में पूर्ण सुविधा व शासन के निर्देश अनुसार संचालित हो इसको लेकर खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने 7 सदस्यों की दाल को गठित किया है। अब यह सात सदस्यों का दल खरगोन शहर में संचालित निजी अस्पताल व नर्सिंग होम की जांच करेगा नर्सिंग होम में इलेक्ट्रिक सुरक्षा व फायर सर्टिफिकेट व अन्य सुविधाओं की जांच की जाएगी।