कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को मतगणना के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जेएस बघेल भी मौजूद थे।