मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर शराब के नशे में हमला कर दिया। पत्नी गंभीर घायल हो गई जिसे 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल लाया गया जहां खरगोन जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जा रहा। मामले में कुसम बाई घायल हुई है।