विजयराघवगढ तहसील क्षेत्र में संचालित गेंहू खरीदी केंद्र में स्लॉट की बुकिंग बंद होने से किसान परेशान है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। किसानों ने बताया कि खुले आसमान के नीचे फसल रखकर बैठे धूप में परेशान हो रहे लेकिन किसानों की व्यथा कोई सुनने वाला नही है।