शहीद अभिराज कुमार की चौथी शहादत दिवस पर नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि।
जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ यात्रा के दौरान राष्ट्र की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद कांस्टेबल/दूरसंचार अभिराज कुमार की चौथी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित रविवार के दिन किया गया। इस दौरान शहीद की मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। मौजूद लोगों ने शहीद अभिराज कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।
शहीद अभिराज कुमार, पिता सुरेन्द्र राम, ग्राम खेमतरणी स्थान, पोस्ट सूर्यगढ़ा, तहसील एवं जिला लखीसराय (बिहार) के निवासी थे। उनका जन्म 30 दिसंबर 1999 को हुआ था। वे 16 जनवरी 2020 को आईटीबीपी (ITBP) बल में कांस्टेबल/दूरसंचार के पद पर शामिल हुए थे।
अभिराज कुमार की तैनाती 54वीं वाहिनी में थी। जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ यात्रा क्षेत्र में ड्यूटी का निर्वहन करते हुए 16 अगस्त 2022 को उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। संवेदनशील क्षेत्र में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।
चौथी शहादत दिवस समारोह में आईटीबीपी के पुलिस पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष, स्थानीय ग्रामीण, धारी विकास मंच के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने शहीद अभिराज कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा और सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद अभिराज कुमार का साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
ITBP पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष, शोकाकुल परिवार, ललन कुमार, देवेंद्र कुमार पप्पू अरविन्द, गोलू राज, कर्मवीर,आनन्द अनीश धारी, जितेन्द्र धारी, कृष्णा धारी, सोनू कुमार, नीतीश,अभिषेक ,रवि कुमार, राजन कुमार,बलराम कुमार, इंद्रजीत कुमार, रोहित कुमार,दिलखुश कुमार,रामधीन,सचिन,गणेश ,बिपिन, सोनू कुमार, गणेश कुमार , नरेश राम सहित अन्य लोग शामिल हुए।