जहानाबाद: पण्डुई गांव स्थित साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम अलंकृता पांडेय ने किया उद्घाटन
खेल से जहां युवा प्रतिभाओं को मंच मिलता है, वहीं गांवों में भी इस तरह के आयोजन नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इसी कड़ी में पण्डुई गाँव में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने किया। मौके पर डीएम अलंकृता पांडे ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देते हैं।