जहानाबाद: लालसेबिघा में पूर्व वार्ड पार्षद स्व. कौलेश्वर सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई, पूर्व विधायक भी रहे मौजूद
शनिवार की दोपहर 3 बजे लालसेबीघा में स्व.कौलेश्वर सिंह यादव की पुण्यतिथि समारोह उनके पोते और वर्तमान में वार्ड पार्षद संजय कुमार यादव के द्वारा आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक सचिदानंद यादव भी उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी मौजूद लोगों ने कौलेश्वर सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।