जहानाबाद: कोर्ट स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, दवा लेने जा रहे थे
कोर्ट स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल में लाया गया है। घटना के बारे परिजनों ने बताया कि मृतक मो असगर शकूरगंज के रहने वाले थे और हमेशा गया दवाई लाने जाते थे। आज भी दवाई लाने जा रहे थे इसी क्रम में कोर्ट स्टेशन के पास अनियंत्रित हो कर गिरे और मौत हो गई।