जहानाबाद: जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव का पोस्टमार्टम किया गया
पटना गया रेल खंड के जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर गया से पटना जाने वाले ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद रेल थाने की पुलिस और परिजनों के सहयोग से मृतक के शव को जहानाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया जहां शनिवार दिन में करीब 12 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद आगे की कार्यवाही जारी है।