धरहरा–बसौनी मुख्य मार्ग पर चमेलीबाग के पास मंगलवार के तड़के लगभग 10 बजे दो ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धरहरा से गोविंदपुर जा रही ई-रिक्शा सामान्य गति से सड़क पर आगे बढ़ रही थी।