जहानाबाद: जन सूरज पार्टी अध्यक्ष ने CM सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, भाजपा पर अपराधी को CM बनाने का आरोप
जहानाबाद पहुंचे जन सूरज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है। साथ ही राज्य में बढ़ते अपराध और खराब कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया और जनता से बदलाव की अपील की।