खेती में बढ़ती लागत और मौसम की अनिश्चितता के बीच कसरावद के किसान अजय पाटीदार ने अपनी दूरदर्शिता और जैविक खेती से अलग पहचान बनाई है। दोगांवा मार्ग स्थित कसराड नाले के पास करीब 30 साल पहले लगाया गया उनका चिकू बगीचा आज भी भरपूर उत्पादन दे रहा है। महज 30 पेड़ों वाला यह बगीचा हर साल करीब डेढ़ लाख रुपए की शुद्ध आय का जरिया बना हुआ है।